नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बतौर एक्सपर्ट क्रिकेट पर अपनी राय रखते रहते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि किस खिलाड़ी के लिए भारतीय टीम को इस बार वनडे विश्व कप जीतना चाहिए। सहवाग ने कहा किपूरा देश इस दिग्गज बल्लेबाज को विश्व कप ट्रॉफी उठाते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
इस खिलाड़ी के लिए जीतना चाहिए वर्ल्ड कप
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल बज चुका है। भारत की सरजमीं पर होने वाले इस महामुकाबले के लिए आईसीसी ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है।5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से टूर्नामेट का आगाज होगा। इस ओपनिंग मैच की मेजबानी दुनिया का सबसे बड़ा अहमादाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा। आईसीसी के इस मेगा इवेंट के शुरू होने से पहले वीरेंद्र सहवाग ने अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया किभारत का वो खिलाड़ी जिसके लिए टीम इंडिया को इस साल विश्व कप की ट्रॉफी जीतनी चाहिए।
सहवाग ने 2011 के जीत के लम्हों को किया याद
दुनिया के क्रिकेट फैंस को जिस मेगा इवेंट का इंतजार रहता है उसका आगाज अब कुछ ही महीनों में होने वाला। हर चार साल बाद होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आईसीसी के शेड्यूल के हिसाब से वर्ल्ड कप में 10 टीमों के बीचकुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों की मेजबानी भारत के 12 शहर करेंगे।भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरूआत8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने एक इंटरव्यू के दौरान 2011 वर्ल्ड कप में जीत के लम्हों को याद किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि टीम इंडिया ने सचिन तेंदुलकर के लिए विश्व कप में सबकुछ झोंक दिया था।
सचिन पाजी के लिए विश्व कप में झोंका था सबकुछ
वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में भारत की धरती पर हुए वनडे वर्ल्ड कप को याद किया। उन्होंने कहा कि2011 में हमने जीत के लिए सब कुछ झोंक दिया था।हमने वह वर्ल्ड कप सचिन तेंदुलकर के लिए खेला था। हम विश्व कप जीते,और यह सचिन पाजी के लिए एक बड़ी विदाई थी। इस दौरान सहवाग ने तब टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक राज की बात बताई। उन्होंने कहा किविश्व कप के दौरान एमएस धोनी ने पूरे टूर्नामेंट में केवल खिचड़ी खाई थी। यह उनका अंधविश्वास था।
कोहली के लिए जीतना चाहिए वर्ल्ड कप
वीरेंद्र सहवाग ने कहा किपूरा देश विराट कोहली को विश्व कप ट्रॉफी उठाते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।इस साल भारतीय टीम को वर्ल्ड कप उनके लिए जीतना चाहिए। वोअब भी वैसे ही हैं और हमेशा 100 प्रतिशत से अधिक योगदान देते हैं। सहवाग नेकहा कि मुझे लगता है कि विराट कोहली भी इस विश्व कप पर ध्यान दे रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 100,000 लोग आपको देखेंगे। विराट को पता है कि पिचें कैसी होंगी। मुझे यकीन है कि वह बहुत सारे रन बनाएंगे और वह भारत के लिए विश्व कप जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।