Bihar news: एक महीने में पुल हादसे की तीसरी घटना, वैशाली में गंगा नदी में बहा पीपा पुल का एक हिस्सा

वैशाली: बिहार से पुल बहने की एक और घटना सामने आई है। अभी हाल ही में जहां भागलपुर में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल रेत की तरह गंगा में बह गया था। इसके बाद किशनगंज के गलगलिया से अररिया तक सड़क चौड़ीकरण में निर्माणाधीन पुल का पाया धंस गया था। वहीं अब खबर है कि वैशाली में गंगा नदी पर बने अस्थायी पुल का एक हिस्सा बुधवार को तेज हवाओं के कारण बह गया।यह पुल राघोपुर को वैशाली जिला मुख्यालय से जोड़ता था।

बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर राज्य में पुल हादसे की यह तीसरी घटना है। दरअसल, बुधवार को तेज आंधी और बारिश के कारण वैशाली में गंगा नदी पर बने अस्थायी पुल का एक हिस्सा बह गया। इस दौरान कई कई लोग बीच नदी में फंस गए. हालांकि, इन्हें बाद में रेस्क्यू कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, वैशाली में गंगा नदी पर बने पीपापुल को खोलने के लिए 20 जून की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन आज यानी 28 जून तक पुल को नहीं खोला गया था। पुल लगे रहने के कारण लोगों की आवाजाही शुरू थी। इस दौरान आज यानी बुधवार को तेज हवा और आंधी के कारण पुल का एक हिस्सा नदी में बह गया। पुल टूटने के कारण राघोपुर प्रखंड के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। लोगों को नाव से नदी पार करके जाना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी महीने भागलपुर में 1717 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बन रहा पुल नदी में बह गया। सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास साल 2014 में किया था। इसके अलावा किशनगंज के गलगलिया से अररिया तक सड़क चौड़ीकरण में निर्माणाधीन पुल का पाया धंस गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *