Bihar Weather: लोगों में मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जाहिर की बारिश की संभावना

पटना: बिहार में पिछले एक महीने से लोग भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं।लेकिन अब प्रदेश में मॉनसून भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। पिछले एक-दो दिन से लू से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन उमस अभी भी बरकरार है। इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी 17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही पटना और इसके आसपास के इलाकों में भी आज पूरे दिन बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की उम्मीद जताई हैं।

तापमान में गिरावट की संभावना

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राज्य में मॉनसून सक्रीय होने के कारण लोगों को लू और गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत मिली है। हालांकि उमस अभी भी कायम है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बीतेरविवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। वहीं आज भी अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में ये जिला रहा सबसे गर्म

बता दें कि पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य का सबसे गर्म जिला औरंगाबाद और रोहतास रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इसके साथ ही राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया।उल्लेखनीय है कि राज्य में मानसून नेअनुमानित दिनांक से एक दिन पहले ही 12 जून को पूर्णिया के रास्ते दस्तक तो दे दीथी।लेकिन यहां आते ही मानसून कमजोर पड़ गया।इसके बाद फिर से बीते दो-तीन दिन पहले सक्रिय हुआ जो फिलहालपटना तक पहुंचाहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *