Haryana Weather: प्रदेश में कुछ घंटों में तेज हवा और बारिश शुरू, 11 जिलों में येलो अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में बारिश और तेज हवा का माहौल बनना शुरू हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ घंटों में बारिश और हवा शुरू हो जाएगी। महेन्द्रगढ़ में बारिश शुरू हो गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम, बहादुरगढ़, बरवाला, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पंचकूला में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वर्तमान में अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह में भी गरज चमक के साथ 5 एमएम तक बारिश की संभावना जताई है। यहां 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

गौरतलब है कि रात को सिरसा में तेज बारिश हुई। जिसके बाद राजस्थान के साथ लगे प्रदेश के जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया। इन जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। महेंद्रगढ़ में 7 एमएम और सिरसा में 1 एमएम और फतेहाबाद में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा। कई जिलों में तूफान भी आ सकता है। यहां गरज चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *