Bihar News: भाजपा नेता ने जदयू नेता को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में दो दलों के नेताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज पटेल ने जनता दल (यूनाइटेड) के नेता संजय कुमार भगत को गोली मार दी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है कि संजय भगत के कमर में गोली लगी है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मधेपुरा जिले के मुरलीगंज की है। जहां आज सुबह बीजेपी नेता ने जदयू नेता को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके सूचना मिलने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी पंकज पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल संजय भगत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

दरअसल, आज रविवार सुबह जिले केमुरलीगंज भगत धर्मशाला में भाजपा नेताओं की बैठक होनी थी। इस बैठक पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को भी शिरकत करना था। इसी दौरान भाजपा और जदयू के नेताओं के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि भाजपा नेता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।

हालांकि, भाजपा नेता ने गोली क्यों चलाई गई अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि पंकज पटेल मधेपुरा जिले के लोकसभा प्रभारी हैं। वहीं, जदयू नेता संजय कुमार भगत मुरलीगंज नगर पंचायत से मुख्य पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *