लखनऊ: प्रयागराज शहर मेंपश्चिमी सीट से बीजेपी विधायक और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के काफिला का सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इस सड़क दुर्घटना में मंत्री के ड्राइवर समेत 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा
रविवार को विधायक सिद्धार्धनाथ सिंह प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे जब वो मानिकपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाइवे स्थित रहमत अली का पुरवा पहुंचे। तभी उनके काफिले के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक मारी जिसके चलते बोलेरों गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
ड्राइवर समेत 4 सुरक्षाकर्मी घायल
इस सड़क दुर्घटना कि सूचना मिलते ही मानिकपुर एसओ मनीष पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अलावा सीएचसी कालाकांकर के डॉक्टर अमित दुबे भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे में विधायक के सुरक्षाकर्मियों समेत 5 लोगों को चोटें आई हैं। घायल दरोगा, तीन सिपाही और ड्राइवर सभी को मानिकपुर में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह सुरक्षित
इस सड़क हादसे मेंविधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्होंने उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद पूर्व मंत्री का काफिलालखनऊ के लिए रवाना हो गया।