project k: ‘प्रोजेक्ट के’ में दीपिका पादुकोण सहित साथ नजर आएंगे ये सितारे , स्टार एक्टरों ने ली मोटी फीस

मुंबई: इन दिनों नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म प्रोजेक्ट के काफी चर्चा में है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी है।

कमल हासन के जुड़ने की खबर

प्रोजेक्ट के से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म से अब दिग्गज कलाकार कमल हसन भी जुड़ने वाले हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह फैंस के लिए डबल खुशखबरी होगी। क्योंकि इस फिल्म में सिनेमा के दो बड़े दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चन और कमल हसन एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

प्रोजेक्ट के होगी सबसे महंगी फिल्म

प्रोजेक्ट के देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ लाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म वैजयंती मूवीज के तहत सी. असवानी दत्त के जरिए निर्मित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

स्टार्स ने ली है मोटी फीस

जानकारी के मुताबिक प्रोजेक्ट के काम करने वाले स्टार एक्टर्स ने मोटी फीस ली है। इरिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, कमल हसन दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट के की 70 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *