Titan submersible incident: पांच यात्रियों के लिए अमेरिकन नेवी का सर्च ऑपरेशन जारी, यह जताई जा रही है संभावना

-श्रुति मेहरोत्रा

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से अमेरिकन कोस्ट गार्ड की टीम टाइटैनिक पर रिसर्च कर रही है। गुरुवार को टाइटैनिक के मुख्य मलबे से लगभग 1,600 फीट (480 मीटर) दूर, मलबे के पांच हिस्से पाए गए हैं।

इस बात पर किया जा रहा है विचार

टाइटन सबमर्सिबल के फटने के बाद उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि करने के बाद से ही इस बात की पुष्टी की जा रही है कि क्या जहाज पर सवार सभी लोगों के शव बरामद किए जा सकते हैं? न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों का कहना यह है की शवों को बरामद करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

यह कह रहे हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों के अनुसार शवों के बरामद होने की संभावना काफी कम है इतना ही नही गुरुवार को टाइटैनिक के मुख्य मलबे से लगभग 1,600 फीट (480 मीटर) दूर, मलबे के पांच हिस्से पाए गए।

इस बात की है संभावना

ओफ़र केटर ने बताया कि न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ बातचीत में पता लगा कि लंबे समय से सबमर्सिबल विशेषज्ञ और निजी उप-कंपनी सब-मर्ज के सह-संस्थापक, विस्फोट की शक्ति जिसके कारण टाइटन समुद्र के भारी दबाव के कारण मिलीसेकेंडस में अंदर की ओर ढह गया, बता दें कि संभावना यह भी हो सकती है कि जहाज के हिस्से धूल में बदल गए होंगे।

कोस्ट गार्ड काम रखेगा जारी

माउगर ने कहा, यह समुद्र तल पर एक अविश्वसनीय क्षेत्र होता है और मलबा जहाज के विनाशकारी विस्फोट के अनुरूप है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि हम काम करना जारी रखेंगे और नीचे के क्षेत्र की खोज करेंगे लेकिन मेरे पास इस समय संभावनाओं का कोई जवाब नहीं है।

बता दे, टाइटन के पांच यात्री टाइटैनिक जहाज के मलबे का पता लगाने के लिए एक साहसिक कार्य पर थे, जो अप्रैल 1912 में एक हिमखंड से टकराने के बाद डूब गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *