ED Raid In Bihar: टैक्स हेराफेरी के मामले में कारू सिंह पर ED और IT की छापेमारी जारी, 1 करोड़ कैश, ज्वेलरी और अहम दस्तावेज जब्त

बेगूसराय: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री के साले के घर इनकम टैक्स और ईडी की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी है। वित्त मंत्री विजय चौधरी के साले पर ईडी और आईटी की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी में अबतक कई अहम सुराग निकल कर सामने आए हैं। इस दौरान एजेंसी ने एक करोड़ कैश और पचास लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद की है। इसके अलावा टीम ने कई तरह के दस्तावेज को भी जब्त किया है।

टैक्स हेराफेरी के मामले में छापा

वित्त मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर तीन दिन से ईडी और इनकम टैक्स की लगातार छापेमारी चल रही है। आयकर की टीम ने टैक्स हेराफेरी के मामले में बेगूसराय के बड़े व्यापारियों में शामिल मटिहानी निवासी अजय कुमार उर्फ़ कारू सिंह के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान कारू के घर से भारी मात्रा में कैश, जवेलरी और 25 करोड़ के बोगस एक्सपेंस के बिल मिले हैं।

दस्तावेज की सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक, एजेंसी ने 1 दर्जन से अधिक बैंक खाते वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज कई जगह पर जमीन जायदाद के कागजात भी बरामद किए गए हैं। बरामद किए दस्तावेज की सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग अब उनके पिछले 5 सालों में दाखिल किए गए रिटर्न के आधार पर बुक ऑफ अकाउंट की जांच करेगा और छापेमारी के दौरान जप्त किए गए कंप्यूटर की डाटा माइनिंग विभाग करवाएगा।

गुरुवार से शुरु है छापेमारी

गौरतलब है कि अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के बेगुसराय स्थित आवास सहित 25 ठिकानों पर ईडी और आईटी ने गुरुवार सुबह 6 बजे छापा मारा था। जांच के लिए 200 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को लगाया गया था। अचानक जांच एजेंसी देख लोगों में हड़कंप मच गया। आज तीसरे दिन भी एजेंसी का कार्रवाई जारी है। इस दौरान एक करोड़ कैश, ज्वेलरी सहित अन्य कई अहम दस्तावेज बरामद किया गया है। बता दें कि अजय सिंह का लोहा फैक्ट्री समेत दर्जन भर से ज्यादा उद्योग धंधे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *