#Russia: रूस में सेना ने किया तख्तापलट का प्रयास, मास्को में सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

मास्को: यूक्रेन से युद्ध के बाद से ही रूस पर कुछ ना कुछ मुसीबत आ ही रही है। अब रूस पर तख्तापलट के बादल मंडराने लगे हैं। यूक्रेन से जंग में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ने बगावत कर दी है।

जारी किया गया अलर्ट

एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जे का दावा किया है। वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने रूसी सेना के एक हेलिकॉप्टर को गिराने की बात भी कही है। इसके बाद मॉस्को हाई अलर्ट पर है। राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे बंद कर दिया गया है।

यह है रुसी मीडिया का दावा

रूसी मीडिया RT ने भी प्रिगोजिन के हवाले से कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिसमें रोस्तोव की सड़कों और मिलिट्री हेडक्वार्टर के बाहर वैगनर के लड़ाके और बख्तरबंद गाड़ियां नजर आ रही हैं।

अटैक से शुरू हुआ तनाव

रूस ने शनिवार को वैगनर हेड प्रिगोजिन पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगाया। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस और वैगनर के बीच तल्खी यूक्रेन के बाखमुत में प्राइवेट आर्मी के ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल अटैक के बाद शुरू हुई। इस हमलें में कई वैगनर लड़ाके मारे गए थे।

यह मिल रही है जानकारी

प्रिगोजिन ने कहा- हमारे पास 25 हजार लड़ाकों की फौज है। हमने अपना लक्ष्य तय कर रखा है और हम मरने के लिए भी तैयार हैं। हम अपनी मातृभूमि और रूसी नागरिकों के लिए खड़े हैं। उन्हें ऐसे लोगों से मुक्ति मिलनी चाहिए जो आम लोगों की हत्या कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *