मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का दूसरा टीजर आज रिलीज किया गया है। कंगना इस फिल्म में अभिनय के अलावा इसे डायरेक्ट भी कर रही हैं। कंगना के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
इमरजेंसी का दूसरा टीजर रिलीज
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इस मोस्ट अवेटेड मूवी का दूसरा टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया है।एक मिनट 12 सेकंड के टीजर की शुरुआत में 25 जून 1975 लिखा है। इसी दिन देश में इमरजेंसी लगी थी।
इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा
फिल्म के टीजर में लोग सड़क पर उतरते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस उनपर लाठियां बरसा रही है और गोलियां चला रही है। इसके बाद कई अखबार की क्लिपिंग्स दिखाई जाती है, जिसमें लिखा है कि देश में इमरजेंसी लग गई है। इसके बाद सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है। प्रेस पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाती है। इस टीजर के आखिरी में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में कहती हैं, इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा।
ये एक्टर्स निभा रहे हैं अहम किरदार
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी मेंअनुपम खेर जयप्रकाश नारायण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, श्रेयस तलपड़े फिल्म में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा महिमा चौधरी फिल्म में पत्रकार पुपुल जयकार का किरदार निभा रही हैं, जो इंदिरा गांधी की दोस्त भी थीं। इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भूमिका मेंवैशाख नायर नजर आएंगे।मिलिंद सोमण फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आने वाले हैं। दिवंगत अभिनेतासतीश कौशिक पूर्व केंद्रीय मंत्री जगजीवन राम के किरदार में नजर आएंगे। यह उनकी आखिरी फिल्म है जिसकी शूटिंग उनके देहांत के पहले हो चुकी है।
24 नवंबर को रिलीज होगी इमरजेंसी
इमरजेंसी फिल्म की स्क्रिप्ट रितेश शाह ने लिखी है। इससे पहले फिल्म के पहले टीजर मेंकंगना रनौत का बतौर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी फर्स्ट लुक सामने आया था। यह फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।पहले इसकी रिलीज डेट अक्टूबर महीने में रखी गई थी, लेकिन अब कंगना ने बड़ा फैसला किया है और इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।