PM Modi Egypt Visit: मिस्त्र में गूंजा मोदी-मोदी, पीएम से मिलकर मंत्रमुग्ध हुए भारतीय प्रवासी

PM Modi Egypt Visit:पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय राजकीय मिस्त्र यात्रा पर है। शनिवार शाम पीएम मिस्त्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के पीएम मुस्तफा मैडबौली ने स्वागत की अगुवाई की। इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पीएम मोदी के काहिरा पहुंचने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने वन्दे मातरम् और मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस भारतीय प्रवासिय़ों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। मिस्र में उतरने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी काहिरा के एक होटल में पहुंचे।

भारतीय प्रवासियों ने तिरंगा लहराकर और मोदी-मोदी और वंदे मातरम के नारे लगाए। प्रवासी भारतीयों में कई बच्चे भी मौजूद थे। पीएम मोदी के स्वागत में कई लोगों ने भारतीय गीत भी गाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। पीएम मोदी ने उनके स्वागत के लिए खड़े भारतीय समुदाय के लोगों का भी अभिनंदन किया और उनसे बातचीत की।

बता दे कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मिस्त्र की एक महिला ने बॉलीवुड फिल्म शोले का सुपरहिट गाना, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे! गाने गाया, पीएम मोदी को यह गाना काफी पसंद आया। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

पीएम यहां अपनी यात्रा के दौरान नेताओं और प्रवासी भारतीयों के साथ विभिन्न कार्यक्रम रखेंगे। वह मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली के साथ एक गोलमेज बैठक भी करेंगे। इसके अलावा, वो वहां के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *