#trainaccident: पश्चिम बंगाल के बाकुंडा में ट्रेन हादसा, 12 डिब्बे पटरी से उतरे

कोलकाता:पश्चिम बंगाल केबाकुंडा में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। ये घटना ओंडा स्टेशन पर हुई जहां दो मालगाड़िया आपस में टकरा गईं।जिसके बाद लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोंटे आईं हैं।

सुबह 4 बजे हुआ हादसा

ओंडा स्टेशन पर यह ट्रेन हादसा रविवार की सुबह करीब 4 बजे हुआ। एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयावह था कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से अलग होकर एक-दूसरे पर चढ़ गए। घटनास्थल पर अफसरों की एक टीम मौजूद है।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इस रेल हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। हालांकि मालगाड़ी के चालक को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। इस घटना के बारे मेंदक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि ओंडाग्राम स्टेशन पर रेलवे मेंटेनेंस ट्रेन की शंटिंग चल रही थी।

हादसे के बाद 14ट्रेनें रद्द

इस ट्रेन हादसे में 8 वैगन पटरी से उतर गए। इसके बाद कई ट्रेनों को उस रूट से गुजरने के लिए रोका गया। घटना के बाद 14 ट्रेनें को रद्द कर दिया गया। फिलहाल रेलवे ट्रैफिक की बहाली का काम चल रहा है। अप मेल लाइन और अप लूप लाइन पहले बहाल कर दी गई है। वहीं सेक्शन पर रेल ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। वहां से पहली ट्रेन सुबह 8.35 बजे गुजरी।वहीं, मालगाड़ी के डिब्बों को ट्रैक पर फिर से लाने की कोशिश की जा रही है। जिन डिब्बों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है उन्हें ट्रैक से हटाकर दूसरी जगह रखने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *