CM Yogi Visit Noida:यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा दौरे पर रहेंगे। वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अगर आप नोएडा आने की सोच रहें हैं तो इससे पहले आपको रविवार के दिन ट्रैफिक एडवाइजरी को जान लेना चाहिए।
रविवार को सिटी सेंटर अंडरपास सेक्टर 39 से विन्ध्याचल मार्ग पर सेक्टर 12-22 चौक से मेट्रो अस्पताल चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात बाधित रहेगा। सेक्टर 12-22, 56 तिराहा से एम. पी.- 1 मार्ग होकर रजनीगंधा चौक तक दोनों ओर यातायात बंद रहेगा। सेक्टर-31, 25 चौक से सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौक तक दोनों ओर यातायात बंद रहेगा।
सेक्टर-33 और सेक्टर-53 तिराहा से सेक्टर-33 तिराहा तक दोनों ओर यातायात बाधित रहेगा। सेक्टर-54 चौकी तिराहा से जलवायु विहार चौक तक, एलीवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहेगा। इसी तरह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर थोड़े समय के लिए यातायात का आवागमन डायवर्ट किया जाएगा।
अगर बात पार्किंग की करें तो सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कई जगह बदलाव किया गया है। सीएम नोएडा स्टेडियम के रामलीला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में रैली में आने वाले लोग अपने वाहनों को एलीवेटेड के पास सेक्टर-25 स्थित खाली मैदान में बनी पार्किंग में पार्क करेंगे।
वाहन सेक्टर-31, 25 चौक और एनटीपीसी अंडरपास के बीच पार्किंग में जाने के लिए बने रास्ते से प्रवेश कर पार्किंग में पार्क होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रैली में आए वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग न करके दूसरी सड़कों से निकलेंगे। पार्किंग से निकलने के बाद सभी वाहन एम. पी.-02 मार्ग से गिझौड़ चौक और सेक्टर-60 चौक से जा सकेंगे।