नई दिल्ली:अर्जेंटीना के महान फुटबॉलरलियोनल मेसी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोजारियों शहर में हुआ था। मेसी के महान फुटबॉलर बनने की कहानी काफी दिलचस्प और रोचक है।
मेसी के महान फुटबॉलर बनने की रोचक कहानी
जब मेसी 13 साल के थे तब बार्सिलोना की नजरों में आए। दरअसल, बार्सिलोना फुटबॉल क्लब प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम चला रहा था। तभी मेसी के पिता को कहीं से इस बात की खबर लगी और उन्होंने बार्सिलोना एफसी से संपर्क किया। फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के स्पोर्टिंग निदेशक कार्लेस रेक्सैक ने मेसी की प्रतिभा के चर्चे सुन रखे थे।
मेसी को बार्सिलोना से बेहद प्यार
लियोनल मेसी को बार्सिलोना क्लब से बेहद लगाव और प्यार रहा। वो 2004 से 2021 तक इस टीम के साथ खेले। इसके बाद उनके जीवन में ऐसा समय आया जब उन्हें बार्सिलोना क्लब से अलग होना पड़ा। दरअसलबार्सिलोना क्लब आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था और इसका कोई भी समाधान नहीं निकाल सका। जिसके बादमेसी को रोते हुए क्लब से बाहर जाना पड़ा। मेसी ने बार्सिलोना क्लब के साथ खेलते हुए रिकॉर्ड का पहाड़ खड़ा कर दिया था। मेसी ने इस क्लब से778 मैच खेल जिनमें उन्होंने 672 गोल दागे। मेसी नेबार्सिलोना के साथ 34 ट्रॉफियां जीती थीं।
अर्जेंटीना को बनाया फीफा चैंपियन
लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 2004 में डेब्यू किया था। वो 2021 तक 4बार वर्ल्ड कप और 5 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में हार चुके थे। मेसी ने अपनी कप्तानी में टीम को 2014विश्व कप केफाइनल में पहुंचाया था,लेकिन उनकों जर्मनी से हार झेलनी पड़ी थी।मेसी ने अपने 19 सालों के लंबे फुटबॉल करियर में कई उपलब्धि अपने नाम की, लेकिन उन्हे अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाना था। मेसी ने अपने जज्बे और मेहनत से इस सपने को भी पूरा कर लिया। मेसी ने अपनीटीम अर्जेंटीना को फीफा चैंपियन बना के ही दम लिया। पिछले साल हुए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंनेफ्रांस को हराकर फीफा की ट्रॉफी अपने नाम की।