Pakistan University: पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार की ख़बर कोई नई नहीं है। पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार होता ही रहता है। अब जो ख़बर सामने आई है उसमें एक बार फिर से पाकिस्तान में इस्लामी कट्टरता की तस्वीर सामने दिखती है। पड़ोसी देश ने विश्वविद्लायों में अब होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान उच्च शिक्षा आयोग (Pakistan Higher Education Commission) ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया। उच्च शिक्षा आयोग ने इस प्रतिबंध के पीछे एक बेतुका बयान दिया। आयोग का कहना है कि यह देश की सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से अलग है और इस्लामी पहचान के खिलाफ है।
गौरतलब है कि होली (Holi) हिन्दुओं का पवित्र त्योहार है। फाल्गुन मास में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सभी के जीवन में उजास और उत्साह लेकर आता है। लेकिन पाकिस्तान में इसे मनाना किसी गुनाह से कम नहीं है। बीते दिनों पाकिस्तान के एक विश्वविद्लाय कायद-ए-आजम (Qaid-E-Azam) में होली का त्योहार मनाया गया।
जिसके बाद पाकिस्तान उच्च शिक्षा आयोग (Pakistan Higher Education Commission) ने हिदायत देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया। 12 जून को मनाई गई होली की वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया। शिक्षा आयोग का कहना है कि इस होली समारोह से देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसलिए सभी छात्र भविष्य में इस तरह के समारोह से दूर रहें।