Umesh Pal नेस्तनाबूद कर देता है मां के आंसू,उमेश पाल के आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा- केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह

प्रयागराज:बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाहउमेश पाल के घरकेंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने उमेश पाल की मां और पत्नी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने उमेश पाल के हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री ने उमेश पाल के परिजनों को बंधाया ढांढस

उमेश पाल हत्याकांड को 4 महीनों से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस बीच इस मामले को लेकर कई सारे घटनाक्रम हुए। इस हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद समेत कईयों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। जबकि कई आरोपियों के घर योगी सरकार का बुलडोजर चलाया गया। वहीं इस दौरान अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ की भी हत्या कर दी गई। उमेश पाल के परिजन योगी सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को उमेश पाल के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा- एसपी सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल 19 जून को धूमनगंज सुलेमसराय स्थित दिवंगतउमेश पाल के घर पहुंचे। उन्होंनेउमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल से मुलाकात परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने कहा किउमेश पालहत्याकांड केतमाम आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जो भी आरोपीफरार चल रहे हैं वो जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा किजल्द ही कानून के तहत सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना मेंशामिल किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा।

नेस्तनाबूद कर देता है मां के आंसू- एसपी बघेल

उमेश पाल के परिजनों से मुलाकात के बाद एसपी सिंह बघेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, आज प्रयागराज में स्वर्गीय उमेश पाल जी के घर पर माताजी और परिवार के सदस्यों का हाल चाल जाना।आज श्री उमेश पाल जी को गए चारमहीने हो गए, लेकिन मां के आंसू नहीं सूखे। मां का आशीर्वादअगर लोगों को जीवन देता है तो मां के आंसू कई बार लोगों को नेस्तनाबूद भी कर देता है।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद के बेटे असद ने अपने गैंग के खास गुर्गे बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ मिलकर उमेश पाल के प्रयागराजसुलेमराय जयंतीपुर स्थित घर के सामने हत्या की थी। इस घटना में उमेश पाल समेत उनके 2 गनरों की भी मौत हो गई थी। इसके बाद अतीक के बेटे असद समेत कई आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस दौरान तीन युवकों ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या कर दी। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अब तक फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *