The crew: फिल्म ‘द क्रू’में नजर आएंगे कपिल शर्मा, एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी है कहानी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म द क्रू में अब कॉमेडियन कपिश शर्मा भी जुड़ गए हैं। अब इस फिल्म में कॉमेडी किंग भी नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरु कर दी है। कपिल शर्मा इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद वे अपने द कपिल शर्मा शो के लाइव के लिए यूएस रवाना होंगे, जो जुलाई में होने वाला है। बता दें कि द क्रू की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।

फिल्म द क्रू के निर्माता हैं रिया कपूर और एकता कपूर। वहीं राजेश कृष्णन इसका निर्देशन कर रहे हैं। इस मूवी में अभिनेत्री करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन हैं। जो इस फिल्म में एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म की पूरी कहानी एयरलाइन से जुड़ी इन्हीं तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती हैं। वहीं इसमें कपिल शर्मा कैमियो कर रहे हैं, लेकिन यह एक बेहद खास और प्यारी उपस्थिति होगी, जो दर्शकों को आकर्षित करेगी।

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे बेहद उत्साहित हैं। वे फिल्म में काम करने के लिए तो उत्साहित हैं ही इसके साथ वो इसलिए भी एक्साइटेड है कि वो पहली बार तब्बू के साथ काम करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी फिल्म पर काम करने वाली महिलाएं हैं, जिनमें हमारी निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर भी शामिल हैं। इन दोनों के बारे में यह अच्छी बात है कि वे हमेशा कुछ अलग लाने की कोशिश करती हैं। मुझे पूरा यकीन है कि इसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *