Adipurush: भगवान हनुमान के लिए आरक्षित सीट पर रखी जाएगी उनकी मूर्ति या फोटो, हर रोज चढाए जाएंगे फूल

नई दिल्ली: हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को बड़े पर्दे पर आने में बस कुछ ही घंटों का फासला है। इसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए लाखों लोगों ने एडवांस बुकिंग भी कर ली है। विदेशों में भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए उतावले हैं। चूंकि फिल्म रामायण पर आधारित है तो जिस थियेटर्स में ये फिल्म चलेगी हर उस थियेटर में एक सीट राम के परम भक्त हनुमान जी के लिए खाली रखने का फैसला लिया गया है। अब खबर आ रही है कि उस सीट पर भगवान हनुमान की मूर्ति रखी जाएगी। इसके साथ ही हर रोज उनके मूर्ती पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे और उनकी माला बदली जाएगी।

दरअसल, डिस्ट्रीब्यूटर्स या मेकर्स ने थियेटर्स को ऐसा करने के लिए नहीं कहा है। बल्कि थिएटर्स संचालक ने खुद ये फैसला लिया है। उनका मानना है कि भगवान हनुमान के लिए खाली सीट पर कोई बैठ ना जाए, या फिर उस सीट को कोई पैर ना मारे इसके लिए उनके सीट पर उनकी फोटो या मूर्ति रखी जाएगी। इसके साथ ही उस मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे और माला पहनाई जाएगी। बता दें कि भगवान हनुमान के लिए आरक्षित की जाने वाली सीट पहली पंक्ति में कोने में होगी।

ज्ञात हो कि टॉलीवुड अभिनेता प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुषकल यानी 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में प्रभास श्री राम का किरदार निभा रहे हैं तो कृति सेनन माता जानकी (सिता) का रोल निभा रही हैं। चूंकि रामायण पर आधारित फिल्म है तो राम के साथ रावण की बात आनी ही है। इसके लिए रावण के रोल में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हैं। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *