प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद का बमबाज गुर्गा औरउमेश पाल हत्याकांड का आरोपी गुड्डू मुस्लिमम पर बड़ीकार्रवाई हुई है।पीडीए ने उसकी चिकन शॉप को फिर से सील कर दिया है। गुड्डू मुस्लिम की यह मीट की दुकानअतीक अहमद के दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर स्थित है।
गुड्डू मुस्लिम की चिकन शॉप परकार्रवाई
उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम अभी तक यूपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तालाश में पुलिस और एसटीएफ की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। गुड्डू के ऊपर 5 लाख रुपये का ईनाम भी रखा गया है। इसी बीच प्रशासन उस पर सख्तकार्रवाई कर रहा है। उसकी मीट की दुकान को फिर से बंद कर दिया गया है।
उमेश पाल मर्डर के बाद सील हुई थी चिकन शॉप
अतीक अहमद के खास शूटर गुड्डू मुस्लिम का घर और उसकीचिकन शाप चकनिरातुल चकिया में स्थित है।उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने उसके मकान और चिकन शाप को सील कर दिया गया था। उमेश पाल मर्डर के 4 महीने बाद अभी कुछ दिन पहले उसकी चिकन शॉप फिर से खुल गई। इसकी भनक पीडीए को लगी तो फिर से उसकी दुकान पर ताला जड़ दिया गया।
पीडीए ने गठित की जांच कमेटी
बमबाज गुड्डू मुस्लिम की चिकन शॉप किसके इशारे पर खोली गई है और इसमें कौन कौन लोग शामिल हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है।दुकान फिर से खुलने के मामले में पीडीए ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है।यह कमेटी कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
गौरतलब है कि बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के चश्मदीद उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद के बेटे असद और गुड्डू मुस्लिम ने दिनदहाड़े उमेश पाल के घर पर गोलियां और बम बरसा कर उनको मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात में उमेश पाल के 2 सुरक्षाकर्मियों ने भी अपनी जान गंवा दी थी। इस हत्याकांड के बाद असद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। साथ ही इसहत्याकांड से जुड़े अतीक के दर्जन भर से अधिक गुर्गों और करीबियों के मकान को ध्वस्त कर दिया गया और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया गया है।इसी दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भी हत्या हो गई। वहीं गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अब तक फरार है जिनकी तलाश जारी है।