Sharda Rajan IyengarDeath: मशहूर सिंगर शारदा का निधन, 86 की उम्र में ली अंतीम सांस

नई दिल्ली: हाल में म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, कैंसर से पीड़ित मशहूर गायिका शारदा राजन आयंगरने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 1960 और 1970 के दशक की मशहूर गायिका ने आज 86 साल की उम्र में अंतिस सांस ली। बता दें कि मशहूर पार्श्व गायिका के चले जाने के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल छाया हुआ है।

सिंगर शारदा को1969 से लेकर 1972 तक फिल्मफेयर पुरस्कारों में चार नामांकन प्राप्त हुए। जिसमें से उन्हें फिल्म जहां प्यार मिलेके बात जरा है आपस की के लिये पुरस्कार मिला। अगर बात करें उनके करियर की सबसे बेस्ट गाने की तो गायिका को 1966 में आई फिल्म सूरज में उनके गीत तितली उड़ी को बहुत ज्यादा प्यार मिला। इसी गाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

शारदा राजन आयंगरका जन्म । 25 अक्टूबर 1937 कोतमिलनाडु के ब्राह्मण परिवार में हुआ था।उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में कई सारे हिट गाने दिए। मोहम्मद रफी, आशा भोसले, किशोर कुमार, यशुदास, मुकेश और सुमन कल्याणपुर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया।लेकिन 1966 में आई फिल्म सूरज का गाना तितली उड़ीसे उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। हालांकि, गाना भले हिट रहा हो, लेकिन सिंगर जैसे कहीं गुमनामी में खो गई थीं। वहीं आज उनके निधन की खबर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *