WTC Final: भारत की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने दी 209 रनों से मात

नई दिल्ली: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत को करारी हार मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को 209 रनों से मात दे दी। मैच के पांचवे दिन भारत ने 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया था। अंतिम दिन टीम इंडिया7 विकेट गंंवा कर कुल 234 रन ही बना सकी और मुकाबले को हार गई।

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फेल

भारतीय टीमऑस्ट्रेलिया के 444 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। चौथे दिन भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।शुभमन गिल थर्ड अंपायर के विवादित फैसले का शिकार हुए। वहींचेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। जबकि कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत तो जरूर की लेकिन, वो इसका फायदा नहीं उठा सके और 43 रन बनाकर नाथन लायन की गेंद पर आउट हो गए।

कोहली और रहाणे से थी उम्मीदें

डब्लूटीसी के अंतिम दिन भारतीय टीम ओवल के मैदान पर उतरी तो विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद थें। टीम इंडिया समेत करोड़ो फैंस को इन दोनों बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों अच्छी शुरूआत के बावजूद इसका फायदा नहीं उठा सके। कोहली अपने अर्धशतक से एक रन पहले 49 जबकि मैच की पारी में शानदार 89 रन बनाने वाले रहाणे 46 रन पर वापस पवेलियन लौट गए। इसी के साथ भारत की चैंपियन बनने की उम्मीदें भी टूट गईं।

स्मिथ ने लपका कोहली का बेहतरीन कैच

विराट कोहली पांचवे दिन अपने स्कोर में सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके। वो अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थें कि तभीबोलौंड की बाहर जाती गेंद को खेलने के चक्कर में बैट का एज लग गया। पीछे दूसरी स्पिल में खड़े स्टीव स्मिथ ने हवा में छलांग लगाकर शानदारकैच लपका लिया। स्मिथ के इस बैहतरीन कैच से ऑस्ट्रेलियाई टीम को आभास हो गया कि अब वो चैंपियन बनने वाली है। स्मिथ ने कोहली का कैच नहीं बल्कि मैच लपक लिया। वहीं आउट होने के बाद किंग कोहलीनिराशा होकर पवेलियन की ओर लौट गए।

डब्लूटीसी फाइनल मुकाबले का हाल-

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी- 469/10

भारत पहली पारी-296/10

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी–270/8-D

भारत दूसरी पारी-234/10

नतीजा- ऑस्ट्रेलिया 209 रनों से विजयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *