लखनऊ:समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने आजसीतापुर के नैमिषारण्य में लोक जागरण अभियान के बाद कहा कि हम यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
2024 लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी सियासी पार्टियां सक्रिय हो गई है। उत्तर-प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें है। कहा जाता है कि देश की सबसे बड़ी कुर्सी यानि प्रधानमंत्री का चुनाव भी यही प्रदेश तय करता है। इसलिए तो प्रधानमंत्री के दावेदार अक्सर यूपी को ही अपनी संसदीय सीट के तौर पर चुनते हैं। अब लोकसभा का बिगुल बजने से पहले राजनीतिक पार्टियां दावों के मोड में आ चुकी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा दावा किया की उनकी पार्टी इस बार के चुनाव में यूपी के 80 में 80 लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा करेगी।
सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को बतायाअसुर
अखिलेश यादव ने रविवार को सीतापुर के नैमिषारण्य में लोक जागरण अभियान के अंतर्गत हुए प्रशिक्षण शिविर के बाद यह दावा किया। इस शिविर के पहले दिनअसुर का मुद्दा गरमाया रहा। सपा के नेताओं ने भाजपा के लोगों को असुर बताया।इस दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव के लिए संदेश दिया। उन्होंनेकार्यकर्ताओं से कहा कि अब सॉफ्ट होने से काम नहीं चलने वाला है। हमें यह छवि बदलनी है।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
इस दौरान सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंनेफेक एनकाउंटर, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, जातिगत जनगणना, हिंदुत्व और भ्रष्टाचार मुद्दे पर बीजेपी को जमकर घेरा। अखिलेश यादव ने कहा किदेश की सभी बड़ी पार्टियां लोकसभा चुनाव में रणनीति बनाकर उतरेगी और बीजेपी का सामना करेगी।
अखिलेश यादव को बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह की चुनौती
वहीं लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटें जीतने वाले अखिलेश यादव के दावे को बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने चुनौती दी है। उन्होंने कहा किएक भी लोकसभा सीट पर वाराणसी में ही जीत दर्ज कर लिया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।