बैजनाथ: आजकल के इस समय में बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। ऐसी ही एक उपलब्धि हासिल की है हिमाचल के काँगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के नागटा गांव की बेटी सोनाली शर्मा ने। सोनाली ने चंडीगढ़ में हुए एक मॉडलिंग कार्यक्रम में वंडर मॉडल ऑफ इंडिया का खिताब जीता है।
5 जून को हुआ था आयोजित
वंडर माडल आफ इंडिया, जो कि भारत का बहुत बड़ा फ़ैशन शो है, जिसे कि 5 जून को चंडीगढ़ जैसे बड़े शहर में स्टार फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा करवाया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष से बहुत अधिक संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था। उसमें बैजनाथ के नागटा गांव की रहने वाली सोनाली शर्मा, जो कि तिलक राज शर्मा और रजनी शर्मा की बेटी हैं।
कई प्रतिभागियों को दी पटखनी
सोनाली ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इस खिताब को अपने नाम किया और अपने माता पिता का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया। माडल सोनाली शर्मा का मानना है कि अगर दिल में सच्ची लगन हो, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता, बस थोड़ी सी मेहनत की जरूरत होती है और संयम रखने की जरूरत होती है, मंजिल खुद चलकर आती है।
सूर्या समाचार से यह बोली सोनाली
इस बारे में जब माडल सोनाली शर्मा से सूर्या समाचार ने बात की तो उन्होंने बताया के माता-पिता के आशीर्वाद से ही यह संभव हो सका है। सोनाली के माता-पिता ने बेटी की इस अद्भुत कामयाबी पर बहुत खुश हुये और बेटी सोनाली शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह बोले प्रधान पीसी चौधरी
सूर्या सामाचार से बात करते हुए ग्राम पंचायत त्रेहल के प्रधान पीसी चौधरी ने बताया की सोनाली के जीवन में कई मुश्किलें आई लेकिन इन सबसे आगे बढ़ कर सोनाली ने यह मुकाम हासिल किया है। सोनाली ने गांव का ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।