नई दिल्ली: 21वीं सदी में भारत आज दुनिया के सामने हर क्षेत्र में मिसाल पेश कर रहा है। कई भारतीयों ने दुनियाभर में तिरंगे का मान बढ़ाया है। इनमें से ही एक हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, जो आज के इस युग में युवाओं के लिए प्रेराणास्रोत बन चुके हैं।
तमिलनाडु में हुआ था जन्म
दरअसल, सुंदर पिचाई एक भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी हैं। उनका जन्म 10 जून, 1972 को तमिल परिवार में लक्ष्मी और रघुनाथ पिचाई के घर तमिलनाडु के मदुरै शहर में हुआ था। उनकी मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर थीं और उनके पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश समूह के जीईसी में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे।
2004 में Google से जुड़े पिचाई
सुंदर पिचाई ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2004 में गूगल को ज्वाइन किया था। सुंदर पिचाई ने शुरुआत में गूगल के सर्च बार पर छोटी टीम के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने गूगल के कई और प्रोडक्ट पर भी काम किया। बता दें कि सुंदर पिचाई ने जीमेल और गूगल मैप्स जैसे अन्य महत्वपूर्ण एप्लीकेशन डेवलपमेंट में काम किया।