Adipurush: फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं का बड़ा फैसला, हर सिनेमाघरों में संकटमोचन के लिए छोड़ा जाएगा एक सीट

नई दिल्ली: टॉलीवुड अभिनेता प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की फिल्मआदिपुरुष(Adipurush) बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में उतरने वाला है।बड़े पर्दे पर आने से पहले इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भगवान श्री राम के लिए संकटमोचन हनुमान की भक्ति से पूरी सृष्टि अवगत है। कहा जाता है कि दुनिया में जहां भी भगवान श्री राम का गुणगान होता है वहां हनुमान अपने प्रभु राम के लिए हमेशा मौजूद होते हैं। इस बीच रामायण की कहानी पर आधारित इस फिल्म के लिए भी भगवान हनुमान की उपस्थिति को लेकर सिनेमाघरों में फिल्म मेकर्स द्वारा एक सीट खाली रखने का फैसला लिया गया है।

फिल्म आदिपुरुष के निर्माताओं द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ऐसा मानना है कि जब थिएटर्स में भगवान श्री राम पर आधारित यह फिल्म चलेगी तब जाहिर है कि संकटमोचन वहां मौजूद होंगे। इस फैसले के मुताबिक, जिस थिएटर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी उस थिएटर में एक सीट संकटमोचन के लिए रिजर्व रखा जाएगा। इस सीट पर भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त अंजनी पुत्र हनुमान विराजमान होंगे।

बता दें कि अभिनेता प्रभास, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुषआज से ठीक एक हफ्ते बाद 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जहां प्रभास भगवान श्री राम का और कृति माता सिता का किरदार निभा रही हैं। वहीं सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *