Sanjeev Jeeva Murder : सीएम योगी घायल बच्ची से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के दौरान घायल हुई बच्ची का हालचाल लेने के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने वारदात के दौरान जख्मी हुए अन्य लोगो के भी स्वास्थ्य की खबर ली।

संजीव माहेश्वरी हत्याकांड में हुई थी घायल

लखनऊ के एससी-एसटी कोर्ट रूम मेंबुधवार शाम को पुलिस हिरासत मेंकुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए हमलावर वकील के कपड़े पहनकर पहुंचा था।उसने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से एक के बाद एक ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें जीवा की मौत हो गई थी। वहीं इस फायरिंग की घटना में एकडेढ़ साल की बच्ची और उसकी मां को भी गोली लगी थी। सीएम योगी आज घायलों से मिलने आज अस्पताल पहुंचे।

सीएम योगी ने जाना हालचाल

सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने फायरिंग के दौरान घायल हुई बच्ची से मुलाकात की। सीएम योगी ने बच्ची से उसके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। वहीं इस गोलीकांड में पुलिसकर्मी कमलेश और लाल मोहम्मद भी घायल हो गए थें। दोनों पुलिसकर्मियों के पैर में गोली लगी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे भी हालचाल जाना।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। लखनऊ के कोर्ट परिसर में हमलावरों ने उस पर एक के बाद एक गोलियां दागकर उसे मौत की नींद सुला दिया था। बता दें संजीव को लखनऊ कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *