नई दिल्ली: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बच के रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। शुक्रवार यानी 2 जून को रिलीज हुई यह फिल्म चौथे दिन यानी मंगलवार को भी अच्छी कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने जहां 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन 7.20 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9.90 करोड़ रुपये और चौथे दिन फिल्म ने 4.14 करोड़ रुपये की कमाई की। बता दें कि अब तक इस सारा और विक्की की इस फिल्म ने 26.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
क्या है इस फिल्म की कहानी?
दरअसल, फिल्म में कहानी है इंदौर के छोटे से शहर के दो कॉलेज प्रेमियों की जहां कपिल (विक्की कौशल द्वारा अभिनीत) और सौम्या (सारा अली द्वारा अभिनीत) एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। शादी के बाद, वे कपिल के परिवार के साथ रहते हैं और वे अपने प्राइवेट स्पेस के लिए अक्सर रिश्तेदारों द्वारा बाधित होते हैं।उनके मामा का बेटा दोनों के बीच में सोता है।
कपिल और सौम्या की पर्शनल लाइफ में मामी सबसे खलनायक का रोल करती हैं, जो सौम्या को कपिल से मिलने वाले हर मौके पर उसे परेशान करती हैं।सौम्या और कपिल के पास उनका खुद का घर नहीं होता है जिसके लिए वे अपने प्राइवेट स्पेश के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म में आगे की कहानी है कि अपने परिवार से दूर होने के लिए, कपिल और सौम्या भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम, प्रधान मंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के माध्यम से एक फ्लैट पाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इसके लिए योग्य होने के लिए उन्हें तलाक लेना होता है।
बता दें कि इस फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजान और संगीत दिया है सचिन जिगर ने। इसमें बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हैं। इसके अलावा जहा हटके जहा बचके में इनामुलहक, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी से लेकर शारिब हाशमी भी काम कर रहे हैं।इस फिल्म की समय सीमा 2 घंटे 12 मिनट है।