RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया कक्षा दसवीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(Rajasthan Board of Secondary Education)ने आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2023) घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुल 90.49 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 91.3% हैं तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 89.78% रहा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result 2023: ऐसे करें चेक

सबसे पहले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। यहां वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी क्रेडेंशियलदर्ज करें जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि। क्रेडेंशियलदर्ज करने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे और भविष्य के लिए अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का दूसरा तरीका भी है। छात्र SMS के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले RESULT<स्पेस>RAJ10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा।
इसके बाद इसे 56263 पर भेजना होगा।

बता दें कि इस साल Rajasthan Board 10thकी परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक एक ही पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी। पहली परीक्षा अंग्रेजी थी और आखिरी परीक्षाप्रोफेशनल विषय थी। परीक्षाएं 11 अप्रैल को समाप्त होनी थीं, लेकिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण परीक्षा को 13 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था।इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 10.66 लाख छात्र शामिल हुए थे। इन छात्रों में 942360 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *