Asia Cup 2023: बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया का ऐलान, भारत-पाक मैच की तारीख तय

नई दिल्ली: एशिया कप-2023 की मेजबानी पर अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है। भारत और पाकिस्तान बोर्ड के बीच अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। इसीबीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की भी तारीख तय हो गई है।

टीम इंडिया के 14सदस्यी स्क्वॉड का ऐलान

एशिया कप का आयोजन इसी साल सिंतबर में होना है। जिसकी मेजबानी पहले पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन बीसीसाआई ने भारतीय टीम को वहां भेजने से इंकार कर दिया। इस पर पीसीबी ने हाईब्रिड मॉडल से टूर्नामेंट के आयोजन की बात कही। जिसके तहतएशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही हो और भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेले। इन सबके बीच बीसीसीआई ने भारतीय टीम के 14 सदस्यी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई ने किया महिला टीम का ऐलान

दरअसल बीसीसीआई ने शुक्रवार को महिला क्रिकेट के एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया है। एशिया कप के लिए इंडिया ए के 14 सदस्यीय स्क्वॉड के लिए श्वेता सहरावत को टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि सौम्या तिवारी को उपकप्तानी बनाया गया है। हॉन्गकॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी।

टूर्नामेंट में भारतीय महिला ए टीम का शेड्यूल

1.भारत ए बनामहॉन्गकॉन्ग ए-13 जून

2. भारत ए बनाम थाईलैंड ए-15 जून

3. भारत बनाम पाकिस्तान-17 जून

भारत-ए (इमर्जिंग टीम): श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, ममता मडीवाला, टिटास साधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *