Haryana: हरियाणा में पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर साइकिल यात्रा शुरू हो गई। साइकिल यात्रा नांगल चौधरी से हवन पूजन के बाद आरंभ हुई और यह यात्रा पूरे प्रदेश को कवर करती हुई 22जून को चंडीगढ़ पहुंचेगी। जहां पर इस यात्रा का समापन किया जाएगा।
प्रदेश स्तर पर निकाली गई यात्रा
जानकारी के लिए बता दे कि साइकिल यात्रा पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित की गई। समिति लंबे समय से संघर्ष समिति पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रही है। पेंशन बहाली संघर्ष समिति का कहना है कि प्रदेश स्तर पर पेंशन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के प्रति सभी विभागों के कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया।
हवन पूजन के बाद निकाली यात्रा
संघर्ष समिति का कहना है कि यात्रा की शुरुआत बहादुरगढ़ गुरुकुल की 51कन्याओं द्वारा हवन करके की गई। हवन के बाद यात्रा साइकिल पर शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया। हमारा एक उद्देश्य है कि प्रदेश में ओपीएस को फिर से लागू कर दिया जाए।
साइकिल यात्रा आज शाम तक महेंद्रगढ़ जिला क्रॉस कर देगी। जिसके बाद यह यात्रा रेवाड़ी जिले में पहुंचेगी। रेवाड़ी जिले में पहुंचने के बाद यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई 23जून को चंडीगढ़ में समाप्त होगी। यात्रा के समापन पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघर्ष पेंशन समिति के सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा नांगल चौधरी से शुरू होकर नारनौल, अटेली वह चंदपुरा होते हुए राजस्थान के कठुवास बॉर्डर से रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के साथ जिला महेंद्रगढ़ से सैकड़ों कर्मचारी कठुवास बॉर्डर तक जाएंगे। इस मौके पर पेंशन वाली संघर्ष समिति के प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले भी संघर्ष समिति पुरानी पेंशन को लेकर प्रदर्शन करती रही है। प्रदेशभर में कई बार ओपीएस को लेकर प्रदर्शन किया गया। समिति का कहना है कि कर्मचारियों की पुरानी मांग है जिसे सरकार पूरी नहीं कर रही है। संघर्ष समिति अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन करती रहेगी।