#Poonch आतंकी कुकर में छिपा कर लाए थे 10 किलो IED

पुंछ: पुंछ में सेना और पुलिस को सयुंक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। नियंत्रण रेखा के पास करमाड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को विफल किया है। इसके साथ ही इस मामले में नार्को टेरर का भी खुलासा हुआ है। सुरक्षाबलों ने यहां तस्करी में शामिल तीन आतंकियों को दबोचा है। तीनों आतंकी स्थानीय नागरिक बताए जा रहे हैं।

यह हुआ बरामद

पकड़े गए आतंकियों के पास से हेरोइन और हथियार के अलावा दस किलो आईईडी भी बरामद हुई है। आतंकी इसे कुकर में छिपा कर लाए थे। इसके साथ ही उनके पास से एक एके राइफल, दो पिस्टल, छह ग्रेनेड, प्रेशर कुकर में रखा एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और संदिग्ध हेरोइन के 20 पैकेट बरामद किए गए हैं।

यह हुई आतंकियों की पहचान

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) के तौर पर हुई है। सभी करमाड़ा के निवासी हैं। आरोपी फारूक के पैर में गोली लगी है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *