जयपुर: पीएम मोदी आज राजस्थान के अजमेर का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे के कई सियासी मायने हैं। राजस्थान में इसी साल के आखिर में चुनाव होने वाला है।
बसुंधरा राजे ने किया दौरा
पीएम मोदी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी सभा स्थल का जायजा लिया।
यह है पीएम का प्लान
पीएम की यात्रा को लेकर शहर के कई मार्गों, चौराहों, सर्किलों, तिराहों, नुक्कड़ों और प्रमुख स्थानों पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, भाजपा के झंडे लगाए गए हैं। सर्किल पर चारों तरफ भगवा कपड़ों से सजावट की गई है। सड़कों के दोनों तरफ डिवाइडर पर भाजपा के झंडे लगाए गए हैं। भाजपा का दावा है पीएम मोदी की जनसभा में लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे।