सैन फ्रांसिस्को: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी के एक बयान पर वबाल शुरू हो गया है। सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी ने बुधवार सुबह भारतीयों से बातचीत की। जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, वहीं उन्होंने मुस्लिमों पर हो रहे हमले का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज जो मुस्लिमों के साथ हो रहा है वो दलितों के साथ 1980 में हो चुका है।
मुस्लिम बच्चों पर दिया यह बयान
इस दौरान उनसे बे एरिया मुस्लिम कम्युनिटी ने पूछते हुए कहा कि मुस्लिमों को आजकल धमकियां मिल रही हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया। इतना ही नहीं पहले जो कभी बदलाव नहीं हुए, आज कल किए जा रहे है। यहां तक कि मुस्लिम बच्चों को उन मामले में जेल भेजा जा रहा है, जिसे उन्होंने किया ही नहीं है।
अन्य समुदायों पर यह बोले राहुल
राहुल गांधी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं कह सकता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तरीका और कुछ नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि जैसा आप महसूस करते हैं वैसे ही सारे समुदाय महसूस कर रहे हैं।
भारतीयों के लिए कही बड़ी बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं आर्श्चचकित हूं कि भारत में कैसे नफरत बढ़ रही है। जबकि वहां के लोग बिल्कुल ऐसे नहीं है। वह एक दूसरे की मदद करने में विश्वास रखते हैं। भारत में फैलती नफरत के पीछे कुछ सीमित लोग हैं। ये लोग कुछ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
राहुल ने कहा कि लेकिन मैं ये भी कहना चाहूंगा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने पाया कि भारत के लोगों में बहुत प्यार स्नेह की भावना है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कई लाखों लोग मिले, जिनमें नफरत को लेकर दुख है। उन्हें विश्वास नहीं होता है कि कैसे भारत में नफरत बढ़ रही है।