नई दिल्ली: पहलवानों के धरना-प्रदर्शन पर केंद्र सरकार का रवैया विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा। मंगलवार को पहलवान अपने मेडल गंगा में बहाने हरिद्वार पहुंच गए थे। उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर रोक लिया गया। इधर दिल्ली में भी माहौल गर्म था। जंतर-मंतर से पहलवानों को जबरन हटाने के बाद सरकार घिर गई।
लेखी से एक महिला पत्रकार ने पहलवानों को लेकर सवाल पूछा। लेखी से पूछा गया कि आप महिला सांसद हैं, इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं? वीडियो में दिखता है कि लेखी वहां से निकल रही होती हैं, सवाल सुनकर उनके कदमों की रफ्तार खासी तेज हो जाती है।
विपक्ष ने साधा निशाना
सवालों से बचकर भागतीं केंद्रीय मंत्री का यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है। AAP ने इसे मेन ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। कैप्शन में लिखा, पहलवानों से जुड़े सवाल को सुनकर सरपट भागी बेशर्म मंत्री मीनाक्षी लेखी।