Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhusan Saran Singh) की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने एक महीने से ज्यादा जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामले पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस को बीजेपी सांसद(BJP MP)के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले है।
बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग
बता दे कि पहलवान उनकी गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे हैं। मंगलवार को पहलवान अपने मेडल को गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थे। बाद में किसान नेता नरेश टिकैत ने सरकार को चार दिनों का अल्टीमेटम दिया। जिसके बाद पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में प्रवाहित नहीं किए।
सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर हुई FIR
जानकारी के लिए बता दे सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के हस्तक्षेप के बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। जिसके बाद बीजेपी नेता पर लगे आरोपों की जांच शुरू हुई। बताया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को पर्याप्त सबूत नहीं मिले। दो हफ्ते में पुलिस अपनी रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। यह चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट हो सकती है।
पुलिस को नहीं मिले ठोस सबूत
गौरतलब है कि पुलिस किसी भी मामले में फाइनल रिपोर्ट यानी एफआर तब दाखिल करती है, जब आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलते। रेसलिंग फेडरेशन चीफ के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के बयान दर्ज किए गए और कई गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए गए। सुप्रीम कोर्ट का ही एक जजमेंट कहता है जिस केस में सात साल की सजा है, उसमें गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है।