साक्षी की हत्या के बाद साहिल सरफराज ने बुआ के घर ली थी शरण, यह सुनाई थी कहानी

नई दिल्ली: दिल्ली में मर्डर केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार साहिल सरफराज हत्या करने के बाद बुलंदशहर अपनी बुआ के घर शरण लेने पहुंचा था।

यह सुनाई बुआ को कहानी

अटेरना से पकड़े गए साहिल की बुआ के पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के करीब चार बजे उनके घर पहुंचा था। दरवाजा खोलने पर जब परिजनों ने पूछा कि इतनी सुबह कैसे आना हुआ तो उसने बताया कि वह पास में ही अपने एक दोस्त के घर आया था। वहां, से यहां आ गया है। अमन ने बताया कि इसके अलावा उसने कोई जानकारी नहीं दी।

यह बोला बुआ का परिवार

उन्हें नहीं पता था कि वह किसी की हत्या करके यहां आया है। साथ ही करीब आठ माह पूर्व साहिल व उसके परिजन एक शादी में गांव आए थे। उसके बाद अब साहिल आया। कहा कि हम लोगों का दिल्ली कम ही आना जाना होता है।

यह थी ह्त्या की पूरी कहानी

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार देर शाम 16 वर्षीय किशोरी साक्षी की चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर सरेराह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त साहिल पुत्र सरफराज निवासी जैन कालोनी दरवाला दिल्ली के रूप में की थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *