Haryana: डिप्टी सीएम ने दो सड़कों को दी मंजूरी, 53 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, 5 शहरों को सीधा फायदा

Haryana Dushyant Chautala:हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दो सड़कों निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी है। दोनों सड़कों के निर्माण जहां लोगों को जाम से निजात मिलेगा तो वहीं 5 शहरों को सीधा फायदा पहुंचेगा। डिप्टी सीएम ने दोनों सड़कों के प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों से मंथन कर लिया। सड़कों के निर्माण में 53 करोड़ की लागत आएगी।

53 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

जानकारी के लिए बता दे कि पहली सड़क झज्जर से बादली तक बनाई जाएगी। 19 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क 18 किलोमीटर लंबी होगी।दूसरी रेवाड़ी-सोहना-पलवल NH-919 सड़क का भी हरियाणा सरकार विस्तार करेगी। 23 किलोमीटर की इस सड़क पर लगभग 34 करोड़ रुपए का खर्च होगा। डिप्टी सीएम ने सड़क निर्माण के लिए निर्देश दे दिए।

हिसार एलिवेटिड रोड का शुरू होगा काम

प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हिसार में एलिवेटिड-रोड के कार्य के प्रथम चरण को जल्द शुरू करें जिससे शहर को भारी ट्रैफिक से होने वाली परेशानियों से मुक्त किया जा सके। उन्होंने इस कार्य को चरणबद्ध तरीक़े से तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

723 करोड़ से बनेगा एलिवेटिड रोड

बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि एलिवेटिड रोड पर 723 करोड़ का खर्च आएगा। हिसार में पुराने दिल्ली-हिसार- सिरसा रोड़ पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 8.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यह रोड़ सिरसा चुंगी से लेकर जिंदल फैक्ट्री के पास फ्लाईओवर तक बनेगा। इसमें 7 एंट्री पॉइंट और 7 एग्जिट पॉइंट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *