नई दिल्ली:आईपीएल 16 का फाइनल मुकाबला रविवार को नहीं खेला जा सका। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और हार्दिक पांड्या समेत पूरे क्रिकेट फैंस घंटों तक मैच शुरू होने का इंतजार करते रहें। लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर से बारिश हो रही थी जो देर रात तक नहीं रूकी जिसके चलते अंपायर ने मैच रद्द कर दिया।
आज रिजर्व डे पर होगा फाइनल मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग की चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम खिताबी मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। 28 मई को महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या टॉस के लिए बारिश रूकने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से ऐसा नहीं है सका। मैच को आज रिजर्व डे यानि 29 मई के लिए शिफ्ट कर दिया गया।
उसी समय पर शुरू होगा मैच
सीएसके और गुजरात के बीच आज फाइनल मुकाबला तय समय पर शुरू होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के कप्तान शाम 7 बजे टॉस करने के लिए उतरेंगे। जिसके बाद 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 10 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन दर्शक उम्मीद करेंगे की मैच पूरा हो। अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान,विकेटकीपर),रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा।
गुजरात टाइटन्स:
हार्दिक पांड्या (कप्तान),रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।