गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां 7 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, सोमवार यानी आज तड़के सुबह एक स्कॉर्पियों डिवाइडर से जा टकराई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना गुवाहाटी के जलकुबारी इलाके की है।
बताया जा रहा है किएक स्कॉर्पियो में सवार 10 लोग यात्रा कर रहे थे। तभी चालक द्वारा गाड़ी से कंट्रोल खो देने के बाद स्कॉर्पियो जलुकबारी फ्लाईओवर रोड पर खड़ी एक बोलेरो डीआई पिकअप वैन से जा टकराई। वैन से टकराने के बाद स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई।इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
गुवाहाटी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने बताया किबताया कि दुर्घटना में मारे जाने वाले सभी सभी लोग छात्र हैं।सभी छात्र असम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। जिनका इलाज चल रहा है वे लोग भी इंजीनियरिंग के छात्र हैं। हालांकि अधिक जानकारी के लिए जांच जारी है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने इस घटना पर अफसोस जताया है। इसके साथ ही घायलों को सभी संभव मदद का आश्वासन दिया है।