भुवनेश्वर:उडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार ने प्रदेश में लगातार पांचवें कार्यकाल के 4 साल पूरे कर लिए हैं। बीजू जनता दल (बीजद)प्रमुख नवीन पटनायक ने 2019 विधानसभा चुनाव मेंपांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस चुनाव में बीजद ने 112 सीट, भाजपा ने 23, कांग्रेस ने 9,निर्दलीय और माकपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।
2000 में पहली बार बने थे सीएम
उड़ीसा में पिछले 24 साल से लगातार नवीन पटनायक की सरकार है। नवीन पटनायक ने साल 2000 में ही पहली बार उड़ीसा के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 2004, 2009 , 2014 और 2019 में लगातार पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नवीन पटनायक ओडिशा के सबसे ज्यादा दिनों मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं।
इन आयोजनों पर नवीन सरकार का ध्यान
इस साल उड़ीसा सरकार का ध्यान रथयात्रा और स्नाना यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर रहेगा। इसी के साथ ही पटनायक सरकार आगामी कार महोत्सव से पहले महत्वाकांक्षी श्रीमंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य भी लेकर चल रही है। वहीं सीएम द्वारा कई सारी परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना भी जताई जा रही है।