Rajasthan Weather Update: राजस्थान मेंपश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से तबाही मचा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जोधपुर, जयपुर, बीकानेर के अलावा अजमेर संभाग के कुछ जिलों में देखने को मिला। रविवार को तेज आंधी तूफान और बारिश ने जमकर तबाही। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
बारिश को लेकर अलर्ट जारी
सोमवार को जयपुर मौसम केंद्र ने 7जिलों के लिए ऑरेंज और तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी पश्चिमी विक्षोभ और तबाही मचा सकता है। तेज हवाओं के साथ-साथ एक बार फिर से ओलावृष्टि की संभावना है।
तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही
जानकारी के लिए बता दे किबीते 24घंटे में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अंधड़ ने जबरदस्त तबाही मचाई। कई जगह पेड़, मोबाइल टावर, कच्ची दीवारें गिर गईं। 80किमी रफ्तार से ज्यादा तेज अंधड़ के कारण बीकानेर, जोधपुर और नागौर एरिया के आसमान में धूल का गुबार छा गया और विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई थी।
ओलावृष्टि से दो लोगों की मौत
दूसरी ओर, जैसलमेर में ओलावृष्टि सेदादा-पोते की मौत हो गई तो अजमेर के सोजत में इतनी तेज हवा चली कि मालगाड़ी पर रखे लोहे के कंटेनर प्लेटफॉर्म पर पलट गए। बताया जा रहा है कि बीकानेर में रविवार दोपहर बाद बदले मौसम से हुई तेज बारिश ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2014 में 17 मई को 50.4 एमएम बारिश एक दिन में हुई थी, लेकिन कल 72.8 एमएम बरसात हुई।
जून तक बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में एक जून तक बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने के बाद बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। जून के पहले सप्ताह तक मौसम बदलता रहेगा। हालांकि इस दौरान लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिलेगी।