IPL 2023 GT vs CSK Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 28 मई को बारिश की वजह से इस सीजन का फाइनल नहीं खेला जा सका। आज रिजर्व-डे सोमवार 29 मई को खेला जाएगा।
रिजर्व डे पर होगा मैच
बता दे कि अब खेले गए आईपीएल(IPL)के 16 सीजन में पहली बार ऐसा होगा कि फाइनल मुकाबला रिजर्व-डे पर खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) पर यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। IPL के फाइनल मैच के बीच अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो एक्वा वेदर (Aqua Weather) के मुताबिक,आज शाम 5बजे के आसपास बिजली गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।
मैच में बारिश होने की संभावना
वहीं, बीबीसी वेदर (BBC Weather) के मुताबिक, शाम करीब शाम 6बजे से साढ़े नौ बजे तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस तरह देखें तो आज भी मैच कुछ समय के लिए बाधित रह सकता है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से निराशा हाथ लग सकती है।
जानकारी के लिए बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)10वीं बार फाइनल खेलेगी।टीम ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। गुजरात टाइटंस (GT) की टीम लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची है।टीम पिछले साल ही चैंपियन भी बनी थी।
अगर आज भी बारिश ने मैच में खलल डाला तो क्या होगा। चलिए आपको बताते हैं कि क्या होगा।
अगर रात 9:35 बजे तक भी अगर मैच शुरू हुआ तो मैच पूरे 20 ओवर का खेल खेला जाएगा। इसके बाद मैच शुरू होने पर ओवरों में कटौती की जाएगी।
रात 9:45 बजे मैच शुरू होने पर 19 ओवर, 10 बजे 17 ओवर और 10:30 बजे शुरू होने 15-15 ओवर का खेल होगा। रात 12:06 बजे तक कट-ऑफ टाइम रहेगा, अगर तब तक भी 5-5 ओवर का खेल शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द करार दिया जाएगा।