नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारियां चल रही हैं। दोनों टीमों ने इंडियन क्रिकेट काउंसिल को अपनी फाइनल टीम की लिस्ट सौंप दी है। युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को स्टैंड बाय के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
7 जून से WTC फाइनल
इंडियन प्रीमियर के फाइनल मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लंदन के ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से मैच शुरू होगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तोहफा मिला है। उन्हें स्टैंड बाय के तौर पर भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड भेजा जाएगा।
यशस्वी जायसवाल ने किया शानदार प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के 16वें सीजन में बेहतरीनप्रदर्शन किया। उन्होंने्अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। यशस्वी ने14 मैचों में 625 रन बनाए जिसका ईनाम उन्हें मिला।वो भारतीय टीम के साथ डब्लूटीसी फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में स्टैंड बाय प्लेयर के रुप में मौजूद रहेंगे।वहीं अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन का तोहफा मिला । उन्हें डब्लूटीसी के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई। जबकि केएल राहुल के इंजर्ड होने के बादकेएस भरत और इशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
पिछले WTC फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। 2021 में हुए खिताबी जंग में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वो ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैपियन बनने की पूरी कोशिश करेगी।
भारतीय टेस्ट टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और यशस्वी जायसवाल (स्टैंड बाय)।