IPL 2023 CSK vs GT Final Playing XI: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ही क्वालिफायर 2 खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस मैच धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने होगी।
दोनों टीमों ने जीता पिछला मुकाबला
बता दे कि इस मुकाबले को लेकर हर किसी के मन में प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठ रहा होगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में दोनों ही टीमों के कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़ की संभावना कम ही दिखाई देती है। धोनी की टीम ने क्ववालिफायर 1 मुकाबले में गुजरात को हराया था। 23 मई को हुए इस मैच में चेन्नई ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी।
गुजरा टाइटंस का शानदार रिकॉर्ड
बता दे कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड चेन्नई के खिलाफ शानदार रहा। दोनों टीमों के बीच 4 मैच हुए हैं। जिसमें गुजरात की टीम 4 बार और चेन्नई की टीम 1 बार जीती है। इसलिए इस मैच में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है।
चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत
चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत उनके ओपनर्स डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ हैं। डेवोन कॉन्वे 15 मैचों में 52.08 के एवरेज और 137.06 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बना चुके हैं। कॉन्वे को ऋतुराज गायकवाड़ का भी अच्छा साथ मिला है। उन्होंने 15 मैचों में 43.38 के एवरेज और 146.87 के स्ट्राइक रेट से 564 रन ठोके हैं।
गेंदबाजी में श्रीलंकाई मथीशा पथिराना ने 11 मैचों में 17 विकेट झटक चुके हैं। मथीशा ने स्लॉग ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की। वह महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी खोज साबित हुए। चेन्नई की ओर से तुषार देशपांडे ने भी 15 मैचों में 21 विकेट लिए हैं, जो सर्वाधिक है।
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 15 मैचों में 19 विकेट लिए और 175 रन भी बनाए हैं। स्पिनर तीक्ष्णा 12 मैच 11 विकेट, वहीं दीपक चाहर ने चाहर 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। शुरुआत में चेन्नई का गेंदबाजी अटैक दीपक चाहर की इंजरी, बेन स्टोक्स के चोटिल होने से कमजोर माना जा रहा था। चेन्नई के बॉलिंग अटैक की आलोचना हो रही थी। लेकिनधोनी की गाइडेंस से नए गेंदबाजों ने ही दम दिखा दिया।
गुजरात टाइटंस की ताकत
गुजरात के लिए मोहम्मद शमी (28 विकेट), राशिद खान (27 विकेट) और मोहित शर्मा (24 विकेट) गुजरात के लिए एक्स फैक्टर रहे हैं। इन तीनों ने मिलकर 79 विकेट लिए हैं। ऐसे में ये तीनों ही धोनी एंड कंपनी को का खेल बिगाड़ सकते हैं। ये तीनों ही गुच्छों में विकेट लेते हैं। राशिद खान अपनी गेंदबाजी से क्या कर सकते हैं, ये बताने की जरूरत नहीं हैं।
चेन्नई और गुजरात की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल/जोश लिटिल (IMP), ऋद्धिमान साहा (WK), साईं सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (C), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवॉन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाति रायडू/मथीशा पथिराना (IMP), मोईन अली, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (C/WK), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महेश तीक्षणा।