Parineeti Raghav Engagement: परिणीति लौटीं मुंबई, बोलीं ‘दिल पीछे छोड़ के जा रही हूं’

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं। परिणीति और राघव की सगाई को तीन दिन हो चुके हैं जिसके बाद परिणीति आज दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं।

लंबे समय से चल रही परिणीति और राघव की रिलेशनशिप को ऑफिशियल मुहर लग ही गई। दोनों ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला में सगाई की। इस न्यू कपल की रोमांटिक तस्वीरें सगाई वाले दिन से ही शेयर की जा रही हैं। फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक दुनिया के लोग परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सगाई के लिए परिणीति मुंबई से दिल्ली आईं हुई थी। आज वो वापस मुंबई लौट गई इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की।

बाय बाय दिल्ली… मेरे दिल को पीछे छोड़कर

परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली से लौटते वक्त अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर किया है। जिसमें वो अपनी मंगेतर राघव के लिए काफी भावुक नजर आईं। कैप्शन में उन्होंने लिखा बाय बाय दिल्ली… मेरे दिल को पीछे छोड़कर। इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणीति और राघव के बीच काफी क्लोज बाउंडिंग हो चुकी है। परिणीति के पोस्ट से ऐसा जाहिर हो रहा है कि वो मुंबई में अपने मंगेतर राघव को काफी मिस करने वाली हैं।

बता दें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की चर्चा पिछले कुछ महीनों से हो रही थी। दोनों कई बार लंच और डिनर डेट पर भी साथ नजर आए थें। हाल ही में उन्हें आईपीएल के भी एक मैच के दौरान साथ देखा गया था। साथ ही फिल्मी जगत और राजनीति की दुनिया से भी ऐसे सिग्नल लगातार मिल रहे थे जिससे लग रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में है। हालांकि परिणीति और राघव ने ऑफिशियली कभी भी इसपर कुछ भी नहीं कहा था। आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया और सगाई कर ली। सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *