cyclone mocha: दिखने लगा बिहार में तूफान मोका का असर, अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटनाः बिहार में पिछले कई दिनों से गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के 20जिलों में 17और 18मई को गर्जन के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिखने लगा तूफान मोकाका असर

उत्तर भारत में बारिश के दिख रहे आसार के पीछे की वजह चक्रवाती तूफान मोकाका असर माना जा रहा है। कई जगहों पर इसका असर भी शुरु हो गया है। बता दें कि 14 मई यानी रविवार की रात कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई जिसमें शामिल है, समस्तीपुर मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और वैशाली। वहीं, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जहां अगले 24 घंटों में अररिया, किशनगंज, सुपौल सहित पूवी और पश्चिमी चंपारण में होने वाली को बारिश को लेकर आगाह किया है।

इन जिलों में होगी तेज हवा के साथ बारिश

इसके साथ ही 17-18 मई को प्रदेश के लगभग 20 जिलों के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की खबर दी है। इन जिलों में जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, और सीमामढ़ी सहित राज्य के अन्य जिले शामिल है जहां तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बीच बिहार के कुछ जिलों में जैसे- भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *