नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 62वां मैच आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के सफर की बात करते हैं। पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस साल भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने अब तक अपने 12 मुकाबलों में से 8 में जीत हासिल की है। गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल पर टॉप पर मौजूद है।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस साल बेहद खराब प्रदर्शन किया है। उसने अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें उसे 7 में हार और महज 4 में जीत हासिल हुई है। 8 प्वॉइंट के साथ वो अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। हैदराबाद लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि आज के मुकाबले में वो गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करके 2 प्वॉइंट्स जरूर अर्जित करना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, दसुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।
सनराइज़र्स हैदराबाद
एडेन मार्करम (कप्तान) ,अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल रशीद, मयंक मारकंडे , विव्रान्त शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसैन और अनमोलप्रीत सिंह।