आज इसी मामले में बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीति और सीटों के बंटवारे पर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने कर्नाटक में कांग्रेस के साथ हूं, लेकिन वो बंगाल में मुझसे लड़ना बंद करे।
कलकत्ता: कर्नाटक चुनाव में जीतने के बाद मानो विपक्ष को संजीवनी मिल गई हो।
आज इसी मामले में बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीति और सीटों के बंटवारे पर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने कर्नाटक में कांग्रेस के साथ हूं, लेकिन वो बंगाल में मुझसे लड़ना बंद करे। क्षेत्रीय पार्टियों को दिया यह सन्देश जो क्षेत्रीय पार्टी जिस राज्य में स्ट्रॉग है, उसे वहां बीजेपी से मुकाबला करने दें। अन्य विपक्षी दलों को भी उसका समर्थन करना चाहिए। वे राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब दे रही थीं। यह बोली ममता ममता ने कहा कि मैं कोई जादूगर नहीं हूं और न ही ज्योतिष हूं। मैं नहीं बता सकती कि भविष्य में क्या होगा। आप लोग अंग्रेजी समझते हैं इसीलिए मैं इग्लिश में बात कर रही हूं। मेरी अंग्रेजी बहुत कमजोर है। हमें सिर्फ एक चीज पर ध्यान देना होगा, जहां रीजनल पार्टी स्ट्रॉग हैं, वहां बीजेपी फाइट नहीं कर सकती। जहां लोग बहुत हताश और निराश हैं, जहां सरकार के खिलाफ इनकम्बेंसी है, जैसे कर्नाटक को ही देख लीजिए। वहां जनता ने अपना फैसला दे दिया। यह हैं अब तक के आंकड़े बंगाल सीएम ने कहा कि अगर हम बंगाल की बात करें तो यहां हम बीजेपी का मुकाबला कर सकते हैं। ठीक वैसे ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी बीजेपी का मुकाबला कर सकती है। बिहार में नीतीश, तेजस्वी साथ हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टियां भी उनका साथ दे सकती हैं, इस बारे में मैं फैसला नहीं ले सकती।