Chhattisgarh Accident: मातम में बदली खुशियां, शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के 6 लोगों की मौत

रायपुर: भले ही इंसान को अपनी आने वाली घड़ी के बारे में पता नहीं होता है कि फिलहाल वो जो नाच रहे हैं, गा रहे हैं, घर में खुशियां मना रहे हैं, वो पल अचानक से मातम में तब्दील हो जाएगा। लेकिन ऐसा अक्सर होता है और छत्तीसगढ़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, छत्तीसगढ़ से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आई है जहां एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बलौदा बाजार जिले का है मामला

मामला छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की है जहां रविवार की मध्य रात्री को शादी समारोह से सवारियों को लेकर लौट रहे पिकअप की सामने आ रही ट्रक से भिडंत हो गई। इस भीषण हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

30 लोग थे पिकअप में सवार

जानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार के करीब 30 लोग शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लटुआ लौट रहे थे। इस बीच गोड़ा पुलिया पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिडंत हो गई जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। हादसा होने के बाद लोगों में मची चीख पुकार के आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

सीएम देंगे 4 लाख रुपये की सहायता

घटना की जानकारी मिलने के बाद बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक (SP)दीपक झा अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं, हादसे में मारे गए मृतक परिवारों के प्रति छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने संवेदना जताई और मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।

मृतकों के नाम

बता दें कि इस भीषण सड़क हादसे में मारे जाने वाले लोगों में 5 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। जिनका नाम है- लटुवा निवासी धनेश्वरी (35), लटुवा निवासी प्रभा नायक, अगर बाई (60), शान्ति फेकर (60), हेमा ध्रुव और 6 साल का एक बच्चा घनश्याम फेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *